फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर मलबा गिरने से तीने घंटे लगा रहा जाम

सार

कर्णप्रयाग-नौटी मोटर मार्ग पर रविवार को तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा।चालकों की सूचना पर लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीन लगाकर करीब 11 बजे बोल्डर हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई।हर समय पुश्ते धंसने और पहाड़ियों से पत्थर गिरने का डर बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्णप्रयाग-नौटी मोटर मार्ग पर रविवार को तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। बारिश के कारण घटगाड़ के पास पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने से सड़क पर जाम लग गया। चालकों की सूचना पर लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीन लगाकर करीब 11 बजे बोल्डर हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई।
विज्ञापन

मार्ग बंद होने से ईडाबधाणी, जाख, नौटी, नंदासैंण, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग व श्रीनगर जाने वाले 30 से अधिक वाहन तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे। वहीं, बारिश से सिमली-शैलेश्वर, जयकंडी-मैखुरा, उज्जवलपुर-डुंग्री व ताल-पयां आदि सड़कों पर पत्थर गिर रहे। क्षेत्र के बीरेंद्र कुमार, बसंत शाह, गोपी डिमरी, प्रकाश डिमरी, जयबीर मनराल, संजय कंडारी, समीर मिश्रा, मलक नेगी व कैलाश खंडूड़ी ने कहा कि संपर्क मार्गों पर आवाजाही करना खतरे से खाली नहीं है। हर समय पुश्ते धंसने और पहाड़ियों से पत्थर गिरने का डर बना है। नालियां नहीं होने से पानी सड़कों पर ही बह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें