फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त ट्राली से आवागमन करने को ग्रामीण मजबूर

Fri, 08 Jul 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
देवाल के बोरागाड़ में हस्तचालित ट्राली का क्षतिग्रस्त पुश्ता दे रहा हादसों को न्योता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
देवाल के बोरागाड़ में ग्रामीण और स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं। यहां झूला पुल जून 2013 की आपदा में बह गया था, तब से यहां पुल का निर्माण नहीं हो पाया। आवागमन के लिए लगाई गई हस्त चालित ट्राली का एक तरफ का बेसमेंट भूस्खलन की चपेट में आने से खोखला हो गया है। ऐसे में ट्राली से आवागमन दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है।
विज्ञापन


बोरागाड़ में पिंडर के आर पार लिंगड़ी, ओडर, ऊंड़ीबगड़, कफलखेत, मोपाटा, हड़ाप सहित 20 से अधिक गांव हैं। यहां से बोरागाड़ इंटर कालेज में पढ़ने वाले सौ से अधिक बच्चे और पोस्ट ऑफिस, बैंक, अस्पताल सहित आवश्यक सामग्री लेने के लिए बोरागाड़ बाजार आने ग्रामीणों की संख्या प्रति दिन सैकडों में है। लेकिन तीन साल से यहां झूला पुल का निर्माण नहीं हो पाया।

यहां आवागम के लिए लगाई गई हाइड्रोलिक ट्राली पुल निर्माण के लिए हटा दी गई है। जबकि हस्तचालित ट्राली पूर्व में खराब थी। लेकिन पिछले माह हुई बारिश में लकड़ी का पुल बहने के बाद विभाग द्वारा हस्तचालित को ठीक कर दिया गया।
विज्ञापन


जिससे ग्रामीण हस्तचालित ट्राली से आवागमन कर रहे थे। ग्रामीण कमल सिंह भंडारी ने बताया कि पिछले सप्ताह हुई बारिश से हस्तचालित ट्राली का एक बेसप्तमेंट भूस्खलन की चपेट में आने से खोखला हो गया। बावजूद लोग इसी ट्राली से आवागमन कर रहे हैं।

ऐसे में दुर्घटनाओं की संभावना बनी है। ग्रामीणों ने जल्द ट्राली की मरम्मत करने और पुल निर्माण करने की मांग की है। इधर थराली के उपजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह का कहना है कि शीघ्र बोरागाड़ में ट्राली और अन्य दिक्कतों का निरीक्षण किया जाएगा। साथ ही लोनिवि के अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें