फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने उठाई बैंकों से ब्याज रहित ऋण देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल चमोली ने सरकार से व्यापारियों को ब्याज रहित और बिना गारंटी के डेढ़ लाख तक का लोन देने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रकाश सेमवाल, जिला महामंत्री कुलदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष मोहन सिंह राणा, संयुक्त महामंत्री राकेश चंद्र मैठाणी ने कहा कि कोविड के कारण सात माह से व्यापार चौपट है, जिससे व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो रखा है। कई व्यापारिक संस्थान जैसे कोचिंग सेंटर, कंप्यूटर सेंटर अभी बंद हैं, जबकि कुछ व्यवसाय आंशिक अनुमति के साथ खोले जा रहे हैं। दुकानदारों का किराया, बिजली पानी के बिल सहित कई देनदारियां बची हुई हैं। इसलिए व्यापारियों को डेढ़ लाख रुपये तक का ब्याज रहित और बिना गारंटी का लोन दिया जाए, जिससे व्यापारी अपने कारोबार को सरलता से चला सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें