पिंडर नदी पर ओडर गांव के लिए लगी हाइड्रोलिक ट्रॉली तीन दिन बाद भी ठीक नहीं हो पाई है। ऐसे में ग्रामीण 4 किलोमीटर पैदल चलकर बोरागाड़ के झूलापुल से आवाजाही कर रहे हैं। 23 सितंबर को ओडर के दो युवक ट्रॉली खराब होने से पिंडर नदी में ढाई घंटे तक फंसे रहे थे। क्षेपंस पान सिंह गड़िया ने बताया कि लोनिवि को सूचना देने के बाद भी विभाग इसे ठीक नहीं कर रहा है। उन्होंने खराब ट्रॉली को ठीक कराने की मांग की। लोनिवि के सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार ने कहा कि ट्रॉली का एक पुर्जा टूट गया था, जिसे ठीक किया जा रहा है। एक दो दिन में ट्रॉली को ठीक करा दिया जाएगा।