फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाउनशिप निर्माण से मकानों में दरारें

Sat, 12 Mar 2016 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
एनटीपीसी की 520 मेगावाट की तपोवन-विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना के रविग्राम स्थित टाउनशिप में निर्माण कार्य से लोगों के मकानों में दरारें आ रही हैं। इससे रविग्राम के ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन


शनिवार को मौके पर पहुंचे एनटीपीसी के उप महाप्रबंधक एके सिंह का ग्रामीणों ने घेराव किया। ग्रामीणों ने उनके मकानों में आई दरारें दिखाई और मकानों के नुकसान की भरपाई की मांग की।

ग्रामीणों ने उप महाप्रबंधक एके सिंह को बताया कि टाउनशिप के निर्माण में लगी भारी मशीनों से मकानों में दरारें आ गई हैं। वे एनटीपीसी के अधिकारियों से गांव का निरीक्षण कर नुकसान की भरपाई की मांग उठा रहे हैं, लेकिन इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने हर्षवर्धन भट्ट के मकान को भी उनको दिखाया, जिस पर चारों ओर से दरारें पड़ी हुई थीं। मोहन डिमरी, अजय भट्ट, प्रदीप, अशोक, संजय, राकेश भट्ट, संदीप और शंभू प्रसाद के मकानों पर भी दरारें आई हैं।

प्रभावितों ने कहा कि परियोजना कार्य से रविग्राम में भूमि धंसाव भी हो रहा है। एनटीपीसी के उप महाप्रबंधक एके सिंह ने कहा कि परियोजना निर्माण में छोटी मशीनों और नियंत्रित विस्फोट कर कार्य किया जा रहा है। रुड़की से भू-विशेषज्ञों की टीम बुलाकर गांव का निरीक्षण करवाया जाएगा। ग्रामीणों के मकानों की पूरी तरह से सुरक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें