फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबे में दबा टावर, चमोली जिले में बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदप्रयाग के पास हुए भूस्खलन में हाईटेंशन वोल्टेज का एक टावर पूरी तरह से दब गया है, जिससे चमोली जिले में पोखरी ब्लॉक को छोड़कर सभी जगहों की बत्ती गुल हो गई है। ऊर्जा निगम का कहना है कि हाईवे खुलने के बाद ही काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे नंदप्रयाग के पास भूस्खलन होने से ऊर्जा निगम का हाईटेंशन बिजली का टावर उसमें दब गया। मलबे के अंदर टावर का कहीं पता ही नहीं चल पा रहा है। टावर टूटने से कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, चमोली, गोपेश्वर, जोशीमठ सहित सभी क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई है। नंदप्रयाग में भी कई बिजली के खंभे और एक ट्रांसफार्मर मलबे में दब गए हैं। ऊर्जा निगम के एसई कैलाश कुमार का कहना है कि टावर टूटने से सप्लाई बंद हो गई है। कल सुबह पता चलेगा कि मलबा हटने में कितना समय लगता है। सड़क ठीक होने के बाद ही सामान भी आ पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें