फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नए साल पर पर्यटकों ने नृसिंह मंदिर में किए दर्शन

Thu, 01 Jan 2026 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फबारी न होने पर पर्यटक हुए मायूस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ/रुद्रप्रयाग। नए साल का जश्न मनाने के लिए ज्योतिर्मठ के विभिन्न पर्यटक स्थलों पर पहुंचे पर्यटकों ने नृसिंह मंदिर के दर्शन किए। सुबह से अधिक संख्या में पर्यटक मंदिर पहुंचे और भगवान का आशीर्वाद लिया। वहीं बर्फबारी नहीं होने से पर्यटक मायूस दिखे।
नए साल के जश्न के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक औली सहित अन्य क्षेत्रों में पहुंचे। औली में मौसम बदला होने पर पर्यटक बर्फबारी का इंतजार करते रहे। दो दिन से मौसम बदला हुआ था। सभी उम्मीद लगाए बैठे थे की बर्फबारी होगी लेकिन बर्फ नहीं गिरी। इससे पर्यटक मायूस नजर आए। हालांकि मौसम बदला होने से ठंड जरूर बढ़ गई। है। होटलों में पर्यटकों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थी। पर्यटकों ने साल के पहले दिन की शुरुआत भगवान नृसिंह मंदिर में दर्शन से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रुद्रप्रयाग जिले में लोगों ने त्रियुगीनारायण मंदिर, विश्वनाथ मंदिर, ओंकारेश्वर मंदिर, कोटेश्वर समेत कई मंदिरों में श्रद्धालु पहुंचे। वहीं यूकेडी के जिलाध्यक्ष सूरत सिंह झिंकवाण त्रियुगीनारायण दर्शनों के लिए पहुंचे। जखोली ब्लॉक प्रधान संगठन के अध्यक्ष अजय पुंडीर और जखोली ब्लॉक के ज्येष्ठ प्रमुख नवीन सेमवाल ने बताया कि नए साल पर जहां लोग पर्यटक स्थलों का रुख करते हैं वहीं युवा भी भगवान के दर्शन के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें