फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नीती घाटी जा रहे पर्यटकों को मलारी से पहले ही लौटा दिया

Mon, 10 Feb 2025 08:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना ने एसडीएम के आदेश का दिया हवाला
विज्ञापन

एसडीएम बोले, जनवरी माह में बर्फबारी को देखते हुए दिया था आदेश, अब कोई रोक नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। ज्योतिर्मठ के एसडीएम ने बर्फबारी के दौरान घाटी में पर्यटकों की आवाजाही रोकने के निर्देश दिए थे। मगर मौसम साफ होने के बाद भी नीती घाटी के सैर-सपाटे पर जा रहे पर्यटकों को सेना की ओर से मलारी से पहले ही चेकपोस्ट से वापस भेज दिया जा रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली के पर्यटकों ने बताया कि उन्हें मलारी से पहले ही सेना के चेकपोस्ट से वापस भेज दिया गया। जबकि कई अन्य क्षेत्रों से पहुंचे पर्यटकों को भी वापस भेजा गया। यहां क्षेत्र में मौसम सामान्य बना है और मलारी में कहीं भी बर्फ नहीं है। गमशाली से आगे नीती हाईवे के किनारे बर्फ बिछी है। नीती गांव से पहले काली मंदिर के समीप सेना के वाहनों की आवाजाही के लिए ग्लेशियर को काटकर सड़क सुचारु की गई है। ज्योतिर्मठ के एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ का कहना है कि बीते जनवरी माह में बर्फबारी के दौरान घाटी में पर्यटकों की आवाजाही को रोकने के निर्देश दिए गए थे। अब पर्यटकों को रोकने के कोई आदेश नहीं हैं। इस संबंध में मद्रास रेजिमेंट को भी अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें