फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सुनील गांव में युवाओं का टूर मैनेजर प्रशिक्षण शुरू

Tue, 18 Nov 2025 06:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


ज्योतिर्मठ। सुनील गांव में युवाओं का 15 दिवसीय टूर मैनेजर प्रशिक्षण शुरू हो गया। इस दौरान युवाओं को पर्यटन व तीर्थाटन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग, पर्यटन आतिथ्य कौशल परिषद की ओर से संचालित और विद्या सोसायटी देहरादून की ओर से यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से युवाओं को पर्यटन क्षेत्र में बेहतर अवसर मिलेंगे। पर्यटन विभाग की अतिरिक्त निदेशक पूनम चंद ने वर्चुअली कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रशिक्षक नरेश रावत ने बताया कि 15 दिन तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में युवाओं को होटल, होम स्टे आदि में पर्यटक/तीर्थयात्रियों के साथ किस तरह का व्यवहार रखना है, किस तरह से काम करना है इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर सभासद जयदीप मनराल, विवेक पंवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें