फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गोशाला की छत तोड़कर भालू ने तीन गायों को मार डाला

Tue, 18 Nov 2025 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। थैंग गांव में भालू गोशाला की छत तोड़कर अंदर घुसा और तीन गायों को मार डाला। इससे ग्रामीणों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार अभी तक भालू 40 मवेशियों को मार चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू की दहशत से निजात दिलाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ ब्लॉक में हर क्षेत्र में भालू की दहशत है। सोमवार रात को थैंग गांव में भालू ने गोपाल लाल की गोशाला की छत को तोड़ा और अंदर घुसकर वहां बंधी तीन गायों को मार डाला। उन्हें इसका पता सुबह चला। प्रधान मीरा देवी और क्षेत्र पंचायत सदस्य रमा देवी ने बताया कि भालू अभी तक 40 से अधिक मवेशियों को मार चुका है। लोग खेत और जंगल जाने में भी डर रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्ती कराने और भालू से निजात दिलाने की मांग की। वहीं नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें