कर्णप्रयाग। बाल विकास विभाग ने पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर में एक शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने और बच्चों के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूक रहने की जानकारी दी गई। सुरक्षित बचपन अभियान के तहत संचालित कार्यक्रम में लैंगिक विशेषज्ञ दिव्या रावत और केंद्र प्रशासिका रश्मि रावत ने विभिन्न जानकारियां दीं। साथ ही सभी प्रतिभागियों ने बाल विवाह रोकने और बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए काम करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमन ध्यानी और शिक्षिका रेखा राणा, प्रबंधन समिति की अध्यक्ष काजल भंडारी भी उपस्थित रहीं। संवाद