फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर जिला पंचायत सदस्यों ने किया बैठक का बहिष्कार

Sat, 31 Oct 2026 07:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ने जताई नाराजगी, 27 नवंबर को दोबारा बुलाई जाएगी बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिला पंचायत की बैठक में सक्षम अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर सदस्यों ने जमकर हंगामा किया और बैठक का बहिष्कार कर दिया। इस दौरान सदस्यों ने सदन में अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जिले के सबसे बड़े सदन में आने से भी अधिकारी जी चुरा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को जिला पंचायत सभागार में बैठक शुरू हुई। सबसे पहले खाद्य पूर्ति विभाग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होनी थी लेकिन जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) बैठक में नहीं पहुंचे। इस पर सदस्य भड़क गए। थाला-बैड़ के जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र राणा ने कहा कि पोखरी ब्लॉक के सेरा-मालकोटी क्षेत्र में बरसात के बाद से रसोई गैस की आपूर्ति बंद है। उपभोक्ताओं से होम डिलीवरी का शुल्क लिया जा रहा है जबकि उन्हें खाली सिलिंडर भरवाने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। इसके अलावा जिला समाज कल्याण अधिकारी, पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग के अधिशासी अभियंता, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और डीएफओ समेत कई जिम्मेदार अधिकारी भी बैठक में नहीं पहुंचे। जिला पंचायत सदस्य संगठन के अध्यक्ष महेंद्र नेगी सहित वीरेंद्र सिंह राणा, उर्मिला बिष्ट, सुरेश बिष्ट, सरोजनी रावत, कालेश्वरी देवी और रेखा बिष्ट ने अधिकारियों की अनुपस्थिति पर कड़ी आपत्ति जताई। सदस्यों के आक्रोश को देखते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने बैठक स्थगित कर दी। उन्होंने बताया कि अब 27 नवंबर को दोबारा बैठक बुलाई जाएगी। इस बैठक में भी अधिकारी उपस्थित नहीं हुए तो उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें