फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: हाईवे पर पुश्ते क्षतिग्रस्त

Fri, 21 Feb 2025 04:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर क्षेत्र में नौटी स्टेट हाईवे पर कई जगह पुश्ते क्षतिग्रस्त पड़े हैं। कई जगह स्कपर की उचित व्यवस्था नहीं होने से बरसात में लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ती है। लोगों ने पुश्तों की मरम्मत, स्कपर और नालियों के निर्माण की मांग की।
विज्ञापन

नौटी स्टेट हाईवे का करीब छह किमी हिस्सा नगर पालिका क्षेत्र में है। यहां कई जगह पुश्ते क्षतिग्रस्त हैं जबकि सुभाषनगर तिराहे के पास भी सड़क बदहाल है। कोतवाली के पास भी पुश्ता टूटा है जबकि इसके आसपास पुलिस की आवासीय कॉलोनी भी है। वहीं जीजीआईसी के पास भी पुश्ता जर्जर हाल में है। तहसील के सभासद संपूर्णानंद डिमरी, ईड़ाबधाणी के सभासद उत्तम सिंह ने पुश्तों की मरम्मत और सड़क के सुधारीकरण की मांग की। वहीं लोनिवि गौचर के सहायक अभियंता अनूप सिंह ने बताया कि हाईवे पर छह से अधिक पुश्तों का निर्माण होना है। स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। वहीं हाईवे पर जल निकासी सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुधार लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें