फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूक्ष्म रूप से हुआ तिमुंड्या मेले का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नृसिंह मंदिर परिसर में शनिवार को तिमुंड्या मेले का आयोजन कोरोना संक्रमण को देखते हुए सूक्ष्म रूप में हुआ। धार्मिक परंपराओं के तहत विधि-विधान से मां भगवती की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद तिमुंड्या देवता को विभिन्न खाद्य पदार्थों का भोग लगाया गया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण लगातार दूसरे वर्ष भी तिमुंड्या मेले को सूक्ष्म रूप से आयोजन हुआ, जबकि इस मेले में करीब 1500 भक्त शामिल होते थे। बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि शनिवार को शाम चार बजे तक तिमुंड्या मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान देवताओं के अपने पश्वा पर अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। प्रतिवर्ष बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले नृसिंह मंदिर परिसर में तिमुंड्या मेले का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें