फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीती घाटी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नीती घाटी में निवास करने वाले भोटिया जनजाति के परिवारों ने अपने ग्रीष्मकालीन प्रवास पर लौटने से पहले घाटी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में भाजपा जनजाति मोर्चे के जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह राणा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगामी 15 मई तक नीती घाटी के ग्राम पंचायत नीती, गमशाली, बांपा, फरकिया, मलारी, द्रोणागिरी, कागा-गरपक, महरगांव, जेलम, जुम्मा और कोषा गांव के ग्रामीण अपने ग्रीष्मकालीन प्रवास स्थलों में पहुंच जाएंगे। मलारी हाईवे पर अभी भी कई फीट तक बर्फ जमी है, क्षेत्र में संचार और स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने 10 मई तक घाटी में सड़क, विद्युत, पेयजल, संचार, स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त करने, मलारी तक रोडवेज बस सेवा, पशुपालन विभाग के डॉक्टरों की तैनाती व रसाई गैस वितरण की समुचित व्यवस्था करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें