फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: नृसिंह मंदिर परिसर में इस साल नहीं लगेगा तिमुंडिया मेला, बदरीनाथ के कपाट खुलने से पहले होता है आयोजन

Wed, 23 Apr 2025 09:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

बदरीनाथ धाम की यात्रा के सफल संचालन की कामना के लिए यह मेला आयोजित किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होने आते हैं।
विज्ञापन
जोशीमठ नृसिंह मंदिर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व हर साल नृसिंह मंदिर परिसर में होने वाला तिमुंडिया मेला इस बार नहीं लगेगा। सिर्फ देवपुजाई समिति पूजा अर्चना करेगी, लेकिन मेला नहीं होगा। दरअसल तिमुंडिया वीर के पश्वा की मृत्यु होने पर यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम की यात्रा के सफल संचालन की कामना के लिए यह मेला आयोजित किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होने आते हैं। यह मेला इस बार 26 अप्रैल हो होना था मगर तिमुंडिया वीर के पश्वा की मृत्यु होने के कारण इस बार मेला नहीं करने का निर्णय लिया गया है।

Badrinath: देश के प्रथम गांव माणा में लगेगा पुष्कर कुंभ, सरस्वती और अलकनंदा के संगम पर 14 से होगा आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्वा की मृत्यु के एक साल तक या तिमुंडिया वीर के नए पश्वा पर अवतरित होने तक मेला नहीं लगाया जाता है। इस मेले का आयोजन बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति व देवपुजाई समिति की ओर से किया जाता है। देव पुजाई समिति के अध्यक्ष अनिल नंबूरी ने बताया कि इस बार समिति तिमुंडिया की विधिविधान के साथ पूजा करेगी। मगर मेला नहीं लगेगा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें