सिलिंडर फटने से कमरे में आग लग गई और एचसीसी कंपनी के दो मजदूर झुलस गए। मजदूरों को पीपलकोटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल गाेपेश्वर रेफर कर दिया गया।
विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में काम कर रही एचसीसी कंपनी के मजदूरों के कमरे में रखा सिलिंडर अचानक फट गया और आग लग गई। आग में दो मजदूर झुलस गए। मजदूरों को पीपलकोटी पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल गाेपेश्वर रेफर कर दिया गया।
Roorkee: सिरफिरे युवक ने पहले युवती पर और फिर खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, शादी कहीं और तय होने से था आहत
कंपनी के आवासीय परिसर में आग लगने की सूचना पर गोपेश्वर से फायर सर्विस की टीम भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक मजदूर आग बुझा चुके थे। पीपलकोटी पुलिस चौकी प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण ने बताया कि कंपनी के मजदूर लखिंद्रा हेमरम, झारखंड निवासी और सारजन निसाद, बिहार निवासी आग में झुलस गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।