फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: तीन छात्रों का ट्रेनी सस्टेनेबिलिटी ऑफिसर पद पर चयन

Sun, 27 Oct 2024 05:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से सॉलिडरिडेड संस्था के सहयोग से प्लेसमेंट कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान महाविद्यालय के तीन छात्रों का चयन ट्रेनी सस्टेनेबिलिटी ऑफिसर के पद पर हुआ।
विज्ञापन

प्लेसमेंट सेल के संयोजक हिमांशु बहुगुणा ने बताया कि प्रथम चरण का साक्षात्कार गोपेश्वर महाविद्यालय में हुआ था जिसमें सात छात्रों का चयन हुआ। इसके बाद श्रीनगर में हुए अंतिम चरण के साक्षात्कार में लक्ष्मण सिंह, गोवर्द्धन प्रसाद और लविंद्र सिंह का चयन ट्रेनी सस्टेनेबिलिटी ऑफिसर के पद पर हुआ है। बताया कि कैंपस प्लेसमेंट के जरिए दुर्गम क्षेत्र के कई युवा आसानी से रोजगार से जुड़ जाएंगे। सॉलिडरिडेड संस्था सामाजिक और पर्यावरणीय स्थिरता के क्षेत्र में युवाओं को कॅरिअर संवारने के अवसर प्रदान करती है। प्राचार्य प्रो. रचना नौटियाल ने छात्रों के चयन पर खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें