फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के तीन संकाय सदस्य पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज के तीन संकाय सदस्यों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। तीनों संकाय सदस्य कॉलेज के नॉन क्लीनिकल विभाग के हैं। इसके अलावा बेस अस्पताल का एक सुरक्षा कर्मी भी पॉजिटिव निकला। सिटी रिस्पांस टीम के डा. अनिल बिष्ट ने बताया कि सोमवार को क्षेत्र में 9 लोग की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल के सस्पेक्टेड वार्ड में तीन दिन पूर्व मृत व्यक्ति की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
कोविड अस्पताल के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि टिहरी जिले के जयालगढ़ से 18 दिसंबर को अस्पताल में 50 वर्षीय व्यक्ति को भर्ती कराया गया था। भर्ती होने के लगभग एक घंटे बाद उक्त व्यक्ति की कोविड सस्पेक्टेड वार्ड में मौत हो गई। इसके बाद कोरोना जांच के लिए उसका सैंपल लिया गया। 20 दिसंबर को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
50 छात्र-छात्राओं का कोरोना सैंपल लिया
गोपेश्वर/नई टिहरी।। राजकीय इंटर कॉलेज बैरागना में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्र-छात्राओं का कोरोना सैंपल लिया। प्रधानाचार्य केएस बड़वाल ने बताया कि 50 छात्र-छात्राओं के कोरोना सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। विद्यालय परिसर को सैनिटाइज कर छात्रों को आवश्यक रूप से मास्क पहनकर विद्यालय पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं टिहरी जिले में 21 कोरोना पॉजिटिव मिले। एडीएम एससी द्विवेदी ने बताया कि जौनपुर में नौ, नरेंद्रनगर में चार, चंबा में तीन, भिलंगना में दो और देवप्रयाग, जाखणीधार और थौलधार में एक-एक कोरोना संक्रमित मिले हैं। ब्यूरो/संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें