कोटद्वार में चल रही सेना भर्ती रैली में शामिल होने के लिए सोमवार को थराली, गैरसैंण और सिमली सीएचसी में 1503 युवाओं ने कोरोना की जांच करवाई। इनमें से दो युवाओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, अन्य को निगेटिव का प्रमाणपत्र दिया गया। इन क्षेत्रों के युवा सोमवार को भी यहां पर कोविड जांच करा सकते हैं। सोमवार को सीएचसी थराली में 489, गैरसैंण में 738 और सिमली अस्पताल में 276 युवाओं की जांच की गई। युवा भर्ती के दो दिन पूर्व अपने तहसील स्तरों पर निर्धारित शिविरों से कोविड जांच करवा सकते हैं। संवाद