फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक से मौत

Fri, 20 May 2016 09:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम की यात्रा पर पहुंचे तीन तीर्थयात्रियों की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार रात इरकुला बलराज (62 वर्ष) पुत्र भूमि निरगम, निवासी कीमती कॉलोनी, थाना नाका, तेलंगाना, हैदराबाद और प्रतापनगर टिहरी निवासी बिशन सिंह (36 वर्ष) की हृदयगति रुकने से मौत हो गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह करीब ग्यारह बजे एचके अनंत (63) पुत्र केशर मुत्ती, निवासी कृष्ण लीला अपार्टमेंट, 8 मेन रोड कर्नाटक को हार्ट अटैक का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। सीएमओ डा. विराज शाह का कहना है कि मौत की वजह एकाएक हृदयाघात (मायो कार्डियन इंफेक्शन) हो सकता है, ऐसी स्थिति में रोगी का बचना मुश्किल हो जाता है। तीर्थयात्रियों की मौत की यही वजह हो सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें