फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर पुलिया गिरी, चार महिलाएं घायल

Fri, 20 May 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
विज्ञापन
घाट ब्लॉक के कनोल गांव में जर्जर पुलिया क्षतिग्रस्त होने से गांव की चार महिलाएं घायल हो गई, जिनमें से एक महिला को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे जंगल से घास लेकर लौट रही कनोल गांव निवासी गोदांबरी देवी, विमला देवी, पुष्पा देवी और दीपा देवी जैसे ही मानी गदेरे पर बनी पैदल पुलिया में पहुंची, तो वह भरभरा कर गिर गई।
विज्ञापन


हादसे में महिलाएं घास समेत करीब पांच मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। आसपास के लोगों ने महिलाओं को घायल अवस्था में गदेरे से निकाला। घायल गोदांबरी देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय ग्रामीण पालकी के सहारे उन्हें सितेल मोटर मार्ग तक लाए, जहां से 108 सेवा की मदद से उन्हें सीएचसी घाट में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय निवासी गबर सिंह नेगी, गुड्डू लाल और गंगा सिंह का कहना है कि पुलिया लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी थी। ग्रामीणों की ओर से कई बार जिला प्रशासन से पुलिया के सुधारीकरण की मांग की गई, लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते समस्या जस की तस बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें