फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली में कोरोना के 27 नए मामले आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में दो दिन में एक वृद्धा सहित 3 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इनमें दो मौत कोविड अस्पताल और एक संक्रमित की भर्ती होने से पहले ही मौत हो गई। मृतक पौड़ी, चमोली एवं रुद्रप्रयाग जिले के निवासी थे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि 17 नवंबर को चमोली जिले के जोशीमठ से 47 वर्षीय व्यक्ति बेस अस्पताल आया। उक्त व्यक्ति को बुखार के साथ ही सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। रेपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आने पर उसे कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया। 21 नवंबर को उसकी मौत हो गई। सर्किट हाउस पौड़ी निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति को सूखी खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने पर 18 नवंबर को बेस अस्पताल लाया गया। रेपिड टेस्ट में पॉजिटिव आने पर उसे कोविड आईसीयू में भर्ती कर दिया। 21 नवंबर की सुबह उसकी मौत हो गई। जबकि रुद्रप्रयाग जिले के चंद्रापुरी क्षेत्र की 83 वर्षीय महिला ने बेस अस्पताल के स्क्रीनिंग होल्डिंग एरिया में दम तोड़ दिया। बडोनी ने बताया कि रविवार पौने एक बजे अस्थमा और हाइपरटेंशन से पीड़ित बुजुर्ग महिला बेस अस्पताल लाई गई। स्क्रीनिंग के लिए महिला होल्डिंग एरिया में थी, लेकिन कुछ ही देर बाद लगभग 1.08 बजे उनकी मौत हो गई। मृतका रेपिड टेस्ट में पॉजिटिव निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें