फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: फूलों की घाटी में तीन फीट तक बर्फ, निरीक्षण कर लौटी टीम

Tue, 07 Apr 2026 06:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

निरीक्षण करने गई टीम ने झेली दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। चमोली जिले में पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार खराब हो रहा है। बारिश और बर्फबारी से ऊंचाई वाले क्षेत्र बर्फ से ढके हुए हैं। बर्फबारी के बीच नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की टीम फूलों की घाटी का निरीक्षण कर सोमवार देर शाम को लौट आई है। टीम ने बताया कि घाटी में इस समय तीन फीट तक बर्फ जमी हुई है।
विज्ञापन

फूलों की घाटी सर्दियों में पर्यटकों के लिए बंद कर दी जाती है। घाटी में वन्य जीवों की सुरक्षा और अन्य अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए समय-समय पर नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की टीम निरीक्षण के लिए वहां जाती है। इसी क्रम में हाल ही में वन विभाग की टीम घाटी का निरीक्षण करने निकली लेकिन रास्ते में जमकर बर्फबारी होने टीम को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बर्फबारी के बावजूद टीम ने पूरी घाटी का निरीक्षण किया। फूलों की घाटी वनक्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि घाटी का निरीक्षण कर टीम लौट आई है। वहां किसी तरह की अवैध गतिविधि के संकेत नहीं मिले हैं। घाटी में तीन फीट तक बर्फ जमी हुई है। मौसम बदलते ही घाटी में बर्फबारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें