फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: तीन दिन से जल रहे मध्य पिंडर रेंज के जंगल

Tue, 16 Dec 2025 08:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
थराली के सूना और देवलग्वाड़ के जंगलों में लगी आग। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
खड़ी चट्टान होने के कारण बुझ नहीं पा रहे आग, वन विभाग की टीम जुटी
विज्ञापन

लंबे समय से बारिश न होना बताया जा रहा कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
थराली। बदरीनाथ वन प्रभाग के मध्य पिंडर रेंज में जंगलों में तीन दिन से आग लगी है। वन विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी है लेकिन खड़ी चट्टान होने के कारण आग नियंत्रित नहीं हो पाई है। इस बार दिसंबर माह में ही जंगल जलने लगे हैं। समय से पहले जंगलों में आग लगने का मुख्य कारण क्षेत्र में लंबे समय से बारिश का न होना बताया जा रहा है। शुष्क मौसम और तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैल रही है जिससे बड़े पैमाने पर वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

मंगलवार को थराली के सूना गांव के समीप वन विभाग के अधीन जंगलों में लगी आग से बहुमूल्य वन संपदा जल गई। आग से चीड़, बांज, बुरांश सहित कई अन्य प्रजातियों के पेड़ भी झुलस गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले से ही जंगली जानवरों की गतिविधियां बढ़ी हुई हैं। अब जंगलों का इस तरह जलना स्थिति को और गंभीर बना रहा है। बदरीनाथ वन प्रभाग के मध्य पिंडर रेंज के रेंज अधिकारी मनोज देवराड़ी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। फायर वॉचर, वन कर्मियों और उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का कार्य किया जा रहा है। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियां, खड़ी चढ़ाई, शुष्क मौसम और तेज हवाएं राहत कार्यों में बाधा बन रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें