फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 400 मीटर दौड़ में लक्ष्मी-नवीन प्रथम

Tue, 16 Dec 2025 07:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सांसद खेल महोत्सव शुरू, 1500 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। सांसद खेल महोत्सव के तहत मंगलवार को गोपेश्वर में तीनों विधानसभा क्षेत्र की ब्लाॅक स्तर की खेल प्रतियोगिताएं शुरू हो गईं। प्रतियोगिता में चमोली जिले के 1500 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया है।
खेल मैदान गोपेश्वर में प्रतियोगिता का शुभारंभ गढ़वाल संयोजक व पौड़ी के पूर्व विधायक मुकेश कोहली, सह संयोजक विपिन कैंथोला, सह संयोजक रघुवीर बिष्ट और भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान हुई अंडर 16 की 400 मीटर दौड़ में लक्ष्मी-नवीन प्रथम, अंजलि-आयुष द्वितीय और आरुषि-कृष्णा तृतीय रहे। 100 मीटर में अंजलि-नवीन प्रथम, लक्ष्मी-आशीष सिंह द्वितीय व प्रियंका-गौरव तृतीय रहे। बालक ओपन वर्ग की 400 मीटर दौड़ में विक्की रावत, राहुल व शिवांशु, 100 मीटर दौड़ में शिवांशु रावत, अनूप सिंह नेगी व विक्की रावत क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। गढ़वाल संयोजक ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों की 19 व 20 दिसंबर को विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता होगी। जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी संसदीय क्षेत्र की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। विजेता खिलाड़ियों को गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी नकद पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। इस मौके पर प्रभारी क्रीड़ाधिकारी मोहित, रश्मि बिष्ट, विधानसभा संयोजक महेंद्र सिंह राणा, पुष्पा पासवान, सत्येंद्र असवाल, दीपक पंत, भरत गड़िया, हर्षवर्धन मैठाणी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलवाड़ी में हुआ सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ

थराली। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज तलवाड़ी के खेल मैदान में सांसद खेल महोत्सव की शुरुआज हुई। महोत्सव का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष विरेंद्र बिष्ट ने किया। पहले दिन 200 और 400 मीटर दौड़, कबड्डी और खो-खो की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिला पंचायत सदस्य हरीश सोनियाल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच है। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र ढोंढि़याल, सांसद प्रतिनिधि हरीश जोशी, मंडल सह संयोजक केदार जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदू बहुगुणा, विधायक प्रतिनिधि मोहन सिंह सोलवासी, कैलाश जोशी, पीटाआई हरेंद्र फर्स्वाण, प्रदुमन शाह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें