फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानकों के विरुद्ध संचालित तीन कंकरीट प्लांट सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर ऑलवेदर रोड परियोजना और कालेश्वर में चल रहे रेलवे कार्यों का जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भारी अनियमितता और मानकों के विरुद्ध संचालित हो रहे तीन रेडीमिक्स प्लांट (कंकरीट प्लांट) मौके पर ही सीज कर दिए गए, जबकि दो प्लांट संचालकों को दो दिन में मानक पूरे करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम ने चमोली, कुहेड़, बाजपुर, मैठाणा, नंदप्रयाग, सोनला और कालेश्वर में ऑलवेदर रोड का औचक निरीक्षण किया। चमोली चाड़े पर खतरनाक बने हाईवे को देख डीएम ने एनएच के अधिकारियों को दो दिन में सड़क सुधारीकरण के साथ ही सुरक्षा इंतजाम करने, कुहेड़ व बाजपुर में हिल कटिंग से बने भूस्खलन जोन के शीघ्र ट्रीटमेंट के निर्देश दिए। डीएम ने सड़क कटिंग के मलबे को नदी में जाने से रोकने के लिए नदी किनारे सुरक्षा दीवार बनाने को कहा। डीएम ने एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों से हाईवे पर सभी डंपिंग जोन और उनकी क्षमता की पूरी रिपोर्ट भी तलब की। वहीं, डीएम ने कालेश्वर में रेलवे कार्यों का निरीक्षण भी किया। हाईवे के निरीक्षण के दौरान डीएम ने सोनला में रेडीमिक्स प्लांट को अनियमितता और मानकों के विरुद्ध संचालित करने पर मौके पर ही सीज करवा दिया, जबकि पुरसाड़ी में एचएमटी प्लांट तथा देवलीबगड़ में क्रशर प्लांट संचालकों को चेतावनी देकर दो दिनों में मानक पूरे करने के निर्देेश दिए। वहीं, रेलवे की ओर से जिलासू व कालेश्वर में बिना अनुमति के दो रेडीमिक्स प्लांट (बैचिंग प्लांट) संचालित करते हुए खनन सामग्री का उपयोग करने पर डीएम ने दोनों प्लांट को भी मौके पर ही सीज कराया। साथ ही खनन अधिकारी को उपयोग किए गए मैटीरियल की माप करते हुए जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव, एडीएम अनिल कुमार चन्याल, एसडीएम कौशतुभ मिश्र, खनन अधिकारी दिनेश कुमार, तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ आदि मौजूद थे।
20 तक दें मुआवजा
डीएम ने नंदप्रयाग में सड़क कटिंग के मलबे से नगर पंचायत एवं व्यक्तिगत लोगों की परिसंपत्तियों के नुकसान का निरीक्षण भी किया। डीएम ने क्षतिग्रस्त सड़क, रास्ते, पार्क आदि परिसंपत्तियों का पुनर्निर्माण करते हुए 20 दिसंबर तक मुआवजा देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें