फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वन पंचायत की भूमि पर अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने नखोलियाना गांव के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तीन महिलाओं को नोटिस देकर छोड़ दिया, ताकि वह न्यायालय से जमानत करवा सकें।
विज्ञापन

पोखरी थाने के थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी ने बताया कि नखोलियाना गांव के भूपेंद्र लाल, राजेंद्र लाल और सुरताजवर लाल को पोखरी बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया। तीनों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में नामजद अरुणा देवी, विमला देवी और कमला देवी को नोटिस देकर छोड़ दिया गया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पोखरी बाजार के गोदी बैंड पर नखोलियाना के ग्रामीणों की ओर से वन पंचायत की भूमि पर अतिक्रमण कर दिया गया था। 27 मई को एसडीएम के आदेश पर पुलिस, राजस्व और नगर पंचायत की टीम अतिक्रमण हटाने गई थी। आरोप है कि ग्रामीणों ने टीम पर पथराव किया, जिससे कुछ पुलिस कर्मियों के साथ अन्य कर्मचारी भी चोटिल हो गए। बाद में पुलिस फोर्स मंगाकर अतिक्रमण तोड़ा गया। घटना के बाद 10 पुरुष और पांच महिलाओं के खिलाफ नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें