गोपेश्वर। सिरोली वन पंचायत के जंगल में आग लगाने वालों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के अधिकारियों ने वनाग्नि को लेकर लोगों से पूछताछ भी की। आशंका जताई जा रही है कि अनसूया मेले के दौरान मंदिर जाते वक्त असामाजिक तत्वों ने जंगल में आग लगा दी होगी।
बताया जा रहा है कि पुलिस प्रशासन ने सिरोली गांव के शीर्ष भाग में स्थित पैदल झूला पुल के पास मंदिर जा रहे युवाओं की तलाशी ली तो कई युवाओं के पास शराब की बोतलें मिलीं। पुलिस ने बोतलें जब्त कर ली। आशंका है शराब की बोतलें जब्त होने के बाद नाराज युवाओं ने जंगल में आग लगा दी होगी। केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के डीएफओ तरुण एस का कहना है कि जंगल में आग लगाने वालों की तलाश की जा रही है। संवाद