फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: हेमकुंड में जमी छह इंच बर्फ, कड़ाके की ठंड में भी हो रहे निर्माण कार्य

Sun, 15 Dec 2024 08:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)

सार

हेमकुंड साहिब के आस्था पथ पर घांघरिया से हेमकुंड साहिब के बीच आस्था पथ पर पत्थर बिछाने का काम चल रहा है। साथ ही रास्ते के किनारे दीवार भी बनाई जा रही है।
विज्ञापन
बर्फ के आगोश में हेमकुंड साहिब। स्रोत: गुरुद्वारा प्रबंधन।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेमकुंड साहिब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उसके बावजूद लोनिवि के मजदूर यहां रास्ते के निर्माण में जुटे हैं। यहां रात को तापमान न्यूनतम माइनस सात डिग्री सेल्सियस पहुंच रहा है। हालांकि दिन में धूप खिल रही है लेकिन ठंडी हवाएं चलने से दिन में भी ठंड का अहसास हो रहा है।

विज्ञापन


हेमकुंड साहिब के आस्था पथ पर घांघरिया से हेमकुंड साहिब के बीच आस्था पथ पर पत्थर बिछाने का काम चल रहा है। साथ ही रास्ते के किनारे दीवार भी बनाई जा रही है। पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद से पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि इन दिनों यात्रा बंद होने से यहां निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजवीर चौहान का कहना है कि हेमकुंड साहिब के आस्था पथ पर पत्थर बिछाने और दीवार निर्माण का काम चल रहा है। जब तक बर्फ नहीं पड़ जाती क्षेत्र में काम जारी रहेगा।

VIDEO : गैरसैंण के सीमांत गांव पिंडवाली में लगा बहुउद्देशीय शिविर, मुख्य विकास अधिकारी ने सुनी लोगों की समस्याएं
विज्ञापन
विज्ञापन


हेमकुंड में जमी है छह इंच बर्फ
पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद हेमकुंड साहिब में अभी करीब छह इंच बर्फ जमी है। गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब की टीम वहां निरीक्षण के लिए गई थी जो अब लौट आई है। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि इस समय हेमकुंड साहिब में छह इंच बर्फ जमी है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें