कर्णप्रयाग। स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाने की मांग पर अपने प्राणों की आहूति देने वाले बाबा मोहन उत्तराखंडी की स्मृति में नौ व 10 अगस्त को बेनीताल में मेला आयोजित किया जा रहा है। मेला सचिवि वीरेंद्र मिंगवाल ने कहा कि मेला समिति की ओर से रक्तदान करने वाली संस्था परिवर्तन यूथ क्लब कर्णप्रयाग, सौर ऊर्जा के क्षेत्र में प्रेरणादाई कार्य करने पर भगवती थपलियाल, यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने पर डॉ. मदन मोहन नवानी, खेल में दिगंबर रावत व अमिंदर बिष्ट, लोक गायन में मृणाल रतूड़ी, संस्थागत क्षेत्र में डॉ. डी एस पुंडीर, सामाजिक सरोकारों के लिए हरेंद्र चौधरी, बृजेश बिष्ट, खिलदेव रावत, लक्ष्मण बिष्ट को सम्मानित किया जाएगा। मेले में मां नंदा देवी की पूजा के साथ शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि, श्रद्धांजलि सभा, सांस्कृतिक टीमों, महिला मंगल दलों और स्कूली टीमों व लोक गायकों के कार्यक्रम होंगे। संवाद