फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: रायकोली से निकली कांवण यात्रा का थराली व देवाल में स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

देवाल/थराली। रायकोली मंदिर से चली कांवड़ यात्रा ने देवाल के त्रिवेणी में पूजा व जल भरकर पिंडर के शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया। यात्रा में पिंडर के देवाल, थराली व नारायणबगण ब्लॉक से श्रद्धालु पहुंचे। शिव मंदिर देवाल व नंदकेशरी में पूजा व जलाभिषेक के बाद कांवण यात्रा वापस रायकोली को प्रस्थान कर गई। यह यात्रा देवाल संगम से रायकोली पैदल जाएगी। यात्रा में महिलाओं के ने कलश यात्रा भी निकाली। यात्रा पैदल नंदाधाम नंदकेशरी के शिव मंदिर में पहुंची। यहां पर कावड़ियों ने दूसरा जलाभिषेक किया। वहीं, सोमवार को संस्कृत विद्यालय रायकोली से कांवड़ यात्रा देवाल संगम पहुंची। पिडंर और कैल नदी के संगम से पवित्र जल लेकर नंदकेशरी, चेपड़ों, बैनोली, बेतालेश्वर, थराली और डांगेश्वर महादेव शिवालयों में जलाभिषेक किया। इसके बाद यात्रा का समापन रायकोली में हुआ। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें