फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: इस बार डेंगू नहीं वायरल से पीड़ित हो रहे लोग

Sat, 11 Oct 2025 04:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। इस बार डेंगू से विभाग और लोगों को राहत रही लेकिन वायरल अभी तक आफत बना हुआ है। इन दिनों अधिकांश मरीज वायरल के पहुंच रहे हैं और अस्पतालों में लाइन लग रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में कर्णप्रयाग डेंगू के 300 से अधिक मरीज मिले। वर्ष 2024 में चार मरीज इससे पीड़ित हुए। इस बार अब तक विभाग को डेंगू से राहत मिली है लेकिन वायरल ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले दो माह से अस्पतालों में करीब बीस से पच्चीस फीसदी मरीज वायरल के पहुंच रहे हैं। उपजिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. बीपी पुरोहित ने बताया कि दिवाली तक डेंगू सीजन चलता है। अभी वायरल से पीड़ित लोग अधिक पहुंच रहे हैं। उन्हें बुखार, बदनदर्द, सिरदर्द हो रहा है। सभी को दवा देकर उपचार किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें