फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: तीस महिलाएं बनीं लखपति दीदी, सम्मानित किया

Wed, 05 Nov 2025 07:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
नारायणबगड़ में महिला समूह की लखपति दीदी को सम्मानित करते हुए ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला। स्रोत: ज
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


नारायणबगड़। ब्लॉक की तीस महिलाओं ने समूह बनाया और स्थानीय उत्पादों को आर्थिकी का जरिया बनाकर लखपति दीदी बन गईं। बुधवार को ब्लॉक सभागार में उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला ने कहा कि आजीविका मिशन के तहत महिलाएं स्थानीय उत्पादों के क्षेत्र में बेहतर काम कर रही हैं। एनआरएलएम के कोऑर्डिनेटर आलोक नेगी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से अपनी आजीविका में वृद्धि करने वाली विभिन्न समूहों की 30 महिलाओं को लखपति दीदी बनने पर सम्मानित किया जा रहा है। महिलाएं दुग्ध उत्पादन, सब्जी उत्पादन, पशुपालन सहित स्थानीय उत्पादों के विपणन के जरिये आर्थिकी मजबूत कर रही हैं। ऐसी महिलाएं अन्य के लिए भी प्रेरणा हैं। इस दौरान खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र असवाल, बाल विकास विभाग के प्रतिनिधि हेमंत सती, कृषि विभाग से संजय नौटियाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें