फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बिना सूचना के गांव में नहीं होगा प्रवेश, द्वार पर लगाया नोटिस बोर्ड

Tue, 17 Feb 2026 06:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। विकासखंड के कनखुल मल्ला में कोई भी बाहरी व्यक्ति बिना सूचना के गांव में प्रवेश नहीं करेगा। गांव के नव युवक मंगल दल ने गांव के प्रवेश द्वार पर नोटिस बोर्ड लगाया है। नव युवक मंगल दल अध्यक्ष कनक बिष्ट ने बताया कि जो भी बाहरी व्यक्ति यदि गांव में प्रवेश करता है। तो उसे गांव में प्रवेश का कारण बताना होगा। साथ ही उस व्यक्ति का सत्यापन होना आवश्यक है। कहा कि पिछले कुछ समय से गांव के मंदिरों में चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। फेरी, कबाड़ी मछली वाले बिना सत्यापन के गांव गांवों में घूम रहे है। जिससे की नव यवुक मंगल दल ने यह फैसला लिया है। यदि कोई व्यक्ति बिना सूचना के गांव में घुसता है। तो उससे एक हजार रुपये का जुर्माना लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें