फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: 16 माध्यमिक विद्यालयों को वितरित किए वाटर कूलर

Tue, 17 Feb 2026 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
नारायणबगड़ में वॉटर कूलर देते ट्रस्ट के सदस्य। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
नारायणबगड़। मगंलवार को जीआईसी सभागार में प्रधानमंत्री स्वच्छ जल मिशन के तहत ओएनजीसी देहरादून की वित्त पोषित संस्था देवभूमि स्वराज फांउडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ब्लाक के 16 माध्यमिक विद्यालयों को वाटर कूलर वितरित किए। बीईओ अनिनाथ ने माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आरओ वितरित करते हुए कहा कि इन आधुनिक वाटर कूलरों से छात्र-छात्राओं को शुद्ध पेयजल आपूर्ति होगी। विधायक प्रतिनिधि दलीप सिंह नेगी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार सरकारी विद्यालयों की प्रगति के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। फांउडेशन के निदेशक इंदर सिंह रमोला ने कहा कि भविष्य में भी फाउंडेशन की ओर से शिक्षण संस्थाओं को अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर हरिशानंद जोशी, डाॅ. जीएस नेगी, केएस भंडारी, हरपाल सिंह परिहार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें