फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: आदिबदरी के गांवों में नहीं होगी बिजली की दिक्कत

Sat, 14 Feb 2026 05:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
- लाइनों पर लगी बंच केबल, आदिबदरी बाजार और चांदपुर गढ़ी में लगे नए ट्रांसफार्मर
विज्ञापन

आदिबदरी। तहसील के 60 से अधिक गांवों में अब बिजली की दिक्कत नहीं होगी। इन गांवों की झूलती लाइनों को बदलकर निगम की ओर से बंच केबल लगाई गई है। साथ ही आदिबदरी और चांदपुर गढ़ी में नए ट्रांसफार्मर भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम की ओर से आदिबदरी बाजार, पीपलचट्टी सहित अधिकांश गांवों में बंच केबल बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। निगम के अवर अभियंता आरपी मिश्रा ने बताया कि भलसों, नगली, ढ़मकर, पज्याणा सहित सभी गांवों में बंच केबल बिछाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि आदिबदरी और चांदपुर गढ़ी में नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। कहा कि बंच केबलों के लगने से अब न तो तारों के आपस में टकराने की समस्या रहेगी और न बार बार पेड़ों को लॉपिंग करने की परेशानी होगी। वहीं बिजली चोरी पर भी रोक लगेगी। लंबे समय से क्षेत्र के लोग बिजली के झूलते तारों को ठीक करने व खंबों को बदलने की मांग करते आ रहे थे। जबकि आदिबदरी बाजार और चांदपुर गढ़ी में बेहतर बिजली सुविधाओं के लिए नए ट्रांसफार्मर लगा दिए गए हैं। जिससे बार बार बिजली गुल होने और ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें