गोपेश्वर। लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल अपने अभिकर्ताओं की नियुक्ति समय पर करते हुए निर्धारित प्रारूप में इसकी जानकारी समय पर उपलब्ध करा दें। एक जून तक अपने अभिकर्ता का पास सहायक रिटर्निंग अधिकारी से पास जरूर प्राप्त कर लें। मतगणना कक्ष में किसी को भी मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। जिले की तीनों विधानसभाओं के लिए 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। पांच प्रतिशत वीवी पैट पर्ची की गणना के लिए अलग से कक्ष बनाए जाएंगे। बैठक में बीजेपी से डीपी पुरोहित, समन्वयक गजेंद्र रावत, कार्यालय प्रभारी विनोद कनवासी, कांग्रेस के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, नगर महामंत्री मदन लोहानी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद