फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: उत्तराखंड में रोजगार के अवसर बढ़ाने पर रखे विचार

Tue, 28 May 2024 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। पीजी कॉलेज गोपेश्वर में अर्थशास्त्र विभाग की ओर से ‘विकसित भारत के व्यवहारिक स्वरूप’ विषय पर गोष्ठी हुई। गोष्ठी में उत्तराखंड में रोजगार के अवसर बढ़ाने पर अर्थशास्त्रियों ने विचार रखे। मुख्य वक्ता अवध विवि अयोध्या के प्रो. विनोद कुमार ने कहा कि उत्तराखंड की चारधाम यात्रा का स्वरूप तेजी से बढ़ रहा है। चारों धामों को आधार बनाते हुए यहां रोजगार सृजित होने चाहिए। गोष्ठी के संयोजक डॉ. एसके लाल ने कहा कि युवाओं को क्षमता के अनुसार रोजगार मुहैया कराने के लिए ठोस आर्थिक नीतियां बनाने की जरूरत है। इस दौरान प्राचार्य प्रो. कुलदीप नेगी, डॉ. बीपी देवली, मीडिया प्रभारी डॉ. डीएस नेगी, डॉ. अभय कुमार, डॉ. आरके यादव, डॉ. राकेश कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें