फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं ने नगर में बांटे फ्री बिजली के गारंटी कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
300 यूनिट फ्री बिजली गारंटी कार्ड के साथ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने नगर में भी गारंटी कार्ड वितरित किए, जिसमें कई लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरुवाण की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बीडीसी सदस्य दीपक रावत सहित कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। करुवाण ने कहा कि 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वायदा कोई लॉलीपॉप नहीं बल्कि संकल्प है। इस दौरान संगठन मंत्री कुलदीप सिंह नेगी, विधानसभा प्रभारी अनूप सिंह रावत, सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग पोखरियाल, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष हर्षवर्द्धन रावत, रूप सिंह गुसाईं और भगवान चौहान आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें