फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पार्किंग की समस्या दूर होने की जगी उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
फोट
विज्ञापन

सीएम ने की है घोषणा, अभी सड़कों के किनारे वाहन खड़े करने से लगता है जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। वर्षों से नगर में बनी पार्किंग की समस्या दूर होने की उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैसाखी मेले में वर्चुअली नगर पालिका के अंतर्गत तीन नई पार्किंग निर्माण की घोषणा की है। नई पार्किंग बनने से चारधाम यात्रा में भी लाभ मिलेगा। मगर अभी स्थिति यह है कि वाहनों को पुल और सड़कों के किनारे खड़ा किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर में पार्किंग की सुविधा न होने से सिमली रोड, नया पुल, कनखुल स्टैंड आदि स्थानों पर वाहनों को खड़ा करना पड़ता है। दस साल पहले पालिका की ओर से सिमली रोड पर बनाई गई बहुमंजिला पार्किंग, पेट्रोल पंप की पार्किंग में बीते कुछ वर्षों में दुकानें बनाकर पार्किंग के स्थान को कम कर दिया गया। वहीं सड़क किनारे पार्किंग में बढ़ते वाहनों के दबाव के कारण लगातार जाम की स्थिति बनती है। व्यापारी महेंद्र सिंह बिष्ट बताते हैं कि बाजार में जाम के कारण बाहर से आ रहे वाहन यहां नहीं रुकते हैं। ऐसे में व्यापार भी प्रभावित होता है। यदि नगर में पार्किंग का निर्माण हो जाता है तो बाहर से आने वाले लोग यहां रुक सकेंगे। वहीं कर्णप्रयाग पालिकाध्यक्ष गणेश शाह का कहना है कि पार्किंग के निर्माण से चारधाम यात्रा और श्रीनंदा देवी राजजात आने वाले श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिलेगा। नगर की पार्किंग की समस्या भी छ हद तक दूर हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें