फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सिमली न्यू मार्केट में पांच दिनों से नहीं आया पानी

Fri, 27 Mar 2026 05:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर क्षेत्र के सिमली न्यू मार्केट में विगत पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से व्यापारी और अन्य लोग पीने के पानी के लिए पिंडर नदी पर आश्रित हैं।
विज्ञापन

सिमली न्यू मार्केट मेंं राड़खी गदेरे से पेयजल की आपूर्ति की जाती है लेकिन बीते पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। न्यू मार्केट के रोशन सिंह चौहान, मंजू देवी, बीना देवी, जगदीश लडोला आदि ने बताया कि जल संस्थान के कर्मियों की लापरवाही से पांच दिनों से लगभग 50 उपभोक्ता परेशान हैं। कहा कि कई बार विभाग के अवर अभियंता और फीटर से पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन उपभोक्ताओं को विभागीय कर्मियों की ओर से मात्र आश्वासन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा यदि जल्द सिमली न्यू-मार्केट में पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो व्यापारियों को दुकानें बंद कर जल संस्थान कार्यालय का घेराव करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। जल संस्थान के सहायक अभियंता दिनेश चंद्र पुरोहित ने बताया कि विभागीय कर्मियों को निर्देशित कर जल्द सिमली न्यू मार्केट में पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें