कर्णप्रयाग के मैखुरा गांव के जंगल मे पुलिस और ग्रामीणों ने की चोरी की गई चंडिका मंदिर की मूर्तिया
- फोटो : KARNPRYAG
मैखुरा गांव के चंडिका देवी मंदिर से चोरी हुई सभी मूर्तियां, छत्र व चांदी की छड़ी बृहस्पतिवार को जेकिंडी गांव के जंगल में मिलीं। ग्रामीणों ने मूर्तियां मिलने पर देवी के जयकारे लगाकर खुशी जताई।
कर्णप्रयाग तहसील के मैखुरा गांव में सात दिसंबर की रात को मंदिर का ताला तोड़कर चंडिका देवी की करीब 148 साल पुरानी मुख्य मूर्ति सहित गणेश, लक्ष्मी, शिवजी, हनुमान, सरस्वती जी की मूर्तियां, चांदी की छड़ी व छत्र चुरा लिए गए थे। 17 दिसंबर को जेकिंडी गांव के जंगल में देवी की मुख्य मूर्ति मिली थी। उसके बाद ग्रामीणों ने जंकिंडी के जंगल में अन्य मूर्तियों की खोज की। मैखुरा गांव के देवी प्रसाद मैखुरी ने बताया कि बृहस्पतिवार को ग्रामीणों, राजस्व पुलिस व थाना पुलिस ने खोज की तो एक गुफा से सभी मूर्तियां व अन्य सामान मिल गया। थानाध्यक्ष गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि चोरो की खोज भी की जा रही है।