फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन की बर्फबारी ने निकाला अधिकारियों का पसीना

विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी से आगे मार्ग से बर्फ हटाती बीआरओ की जेसीबी। बीआरओ ने माणा गांव तक म? - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
चमोली जिले में 12-13 दिसंबर को हुई बर्फबारी ने अधिकारियों का पसीना निकाल दिया है। जिले में अभी भी करीब 90 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी है, जबकि जोशीमठ-औली सहित सात सड़कें अवरुद्ध पड़ी है। बृहस्पतिवार को एक सप्ताह बाद जोशीमठ नगर क्षेत्र में विद्युत सप्लाई सुचारु हो गई है, जबकि यहां उर्गम व नीती घाटी के करीब 70 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप है। जोशीमठ-औली, सलूड़-डुंग्रा और माणा सड़क अवरुद्ध पड़ी है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही सेना व आईटीबीपी के जवानों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

निजमूला घाटी के 22 गांव अभी भी अंधेरे में हैं। यहां 12 दिसंबर से विद्युत आपूर्ति ठप है। बिजली न होने से संचार सेवा भी काम नहीं कर पा रही है। ग्रामीणों को एक फोन कॉल के लिए मीलों दूरी पैदल नापनी पड़ रही है। पोखरी विकास खंड के ताली गांव में 65 परिवार एक सप्ताह से अंधेरे में हैं। स्थानीय निवासी ओम प्रकाश नेगी का कहना है कि कई बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद विद्युत सप्लाई सुचारु नहीं हो पाई है। घाट क्षेत्र के सेंती, लांखी, बांजबगड़, बंगाली, भेंटी गांवों के साथ ही 25 गांवों में विद्युत पोल बर्फबारी से आधे झुक गए हैं। तार भी क्षतिग्रस्त पड़े हुए हैं।
पर्यटन स्थल औली को जाने वाली सड़क अवरुद्ध होने से अब औली के होटल और रेस्टोरेंट में खाने-पीने का सामान भी समाप्त होने वाला है। निजमूला घाटी के पाणा, ईराणी, झींझी और पगना गांव में पेयजल लाइनों का पानी बर्फ में जम गया है। ऐसे में ग्रामीण बर्फ पिघलाकर पानी पी रहे हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी का कहना है कि जोशीमठ मुख्य बाजार के साथ ही समीपवर्ती गांवों में विद्युत सप्लाई बृहस्पतिवार से सुचारु कर दी गई है। औली सड़क भी शुक्रवार तक खुल जाएगी।
विज्ञापन

फोटो
नीती-माणा घाटी की सड़क खुलने से राहत
जोशीमठ। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बृहस्पतिवार को नीती और माणा घाटियों को जोड़ने वाली सड़कों को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया है। बदरीनाथ हाईवे जोशीमठ से आगे 12 दिसंबर से बंद पड़ा था। यहां हाईवे पर लगभग दस फीट बर्फ जमी थी। बीआरओ ने जेसीबी से बर्फ काटकर वाहनों की आवाजाही सुचारु करवाई। वहीं, जोशीमठ-मलारी हाईवे भी मलारी तक सुचारु हो गया है। बीआरओ के कमांडर मनीष कपिल ने बताया कि नीती और माणा घाटी को जोड़ने वाले बदरीनाथ हाईवे और जोशीमठ-मलारी हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।

बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी से आगे मार्ग से बर्फ हटाती बीआरओ की जेसीबी।- फोटो : GOPESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें