फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने नदी में छलांग मारकार टापू में फंसी गाय को सुरक्षित निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
घाट। नंदाकिनी नदी के उफान पर आने से बीच टापू पर फंसी गाय को लोगों और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल दिया। बुधवार को सुबह से ही भारी बारिश के बाद पूर्वाह्न ग्यारह बजे नंदाकिनी नदी उफान पर आ गई, जिससे यहां टापू पर एक गाय फंस गई। स्थानीय निवासी अनसूया सिंह ने इसकी सूचना पुलिस चौकी में दी। रस्सियों के सहारे युवक महावीर सिंह ने नदी में छलांग लगा दी और टापू में फंसी गाय को रस्सी से बांधकर सुरक्षित निकाल दिया। नंदन सिंह रावत, अनसूया प्रसाद रतूड़ी, बद्री प्रसाद, पुलिस कांस्टेबल पंकज ध्यानी, सुरेश कुमार और नीरज सिंह ने गाय का रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें