फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: निविदा से पहले ही किए गए काम की होगी जांच, चार सदस्यीय कमेटी गठित

Sun, 08 Mar 2026 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप
विज्ञापन


कर्णप्रयाग नगर पालिका में हुआ मामला उजागर, अब 36 कामों की होगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। पालिका के सुभाषनगर वार्ड के राड़खी में निविदा से पूर्व विकास कार्य शुरू किए जाने के मामले मेंं पालिका ने आंतरिक जांच शुरू कर दी है। इसके लिए चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित करते हुए जल्द जांच रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। अब पालिका सभी 36 निविदाओं की जांच करने की बात कह रही है।
पालिका प्रशासन की ओर से बीते माह नगर के विभिन्न वार्डों में 36 विकास कार्यों की निविदा जारी की। निविदा बीते शुक्रवार को डाली गई। इस दौरान शिकायत मिलने पर पालिकाध्यक्ष, ईओ ने सुभाषनगर के राड़खी में निरीक्षण में पाया कि निविदा खुलने से पहले ही योजना पर ठेकेदार की ओर से 60 प्रतिशत कार्य कर दिया गया है। मामले का खुलासा होने पर पालिकाध्यक्ष ने जांच ईओ को सौंप दी। अधिशासी अधिकारी ने मामले में चार सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है। अधिशासी अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पालिका के अवर अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, कर निरीक्षक और सिंचाई विभाग के अवर अभियंता की चार सदस्यीय कमेटी बना दी गई है। यह समिति आमंत्रित की गई निविदाओं के सभी 36 कामों का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
सिलेक्शन के खेल में टेंडर प्रक्रिया हो रही फेल
पालिका सहित कई विभाग में सिलेक्शन का खेल चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक सिलेक्शन पर चहेते ठेकेदारों को काम दिया जाता है। ऐसे में जहां टेंडर प्रक्रिया से विभाग को राजस्व की हानि होती है वहीं निर्माण कार्य में पारदर्शिता नहीं रहती। पालिका में बीते माह करीब पौने तीन करोड़ की 36 योजनाओं की निविदाएं आमंत्रित की गईं लेकिन दो बार इन निविदाओं के आवेदन ही नहीं बिक पाए। इस कारण तीसरी बार इनके टेंडर हुए लेकिन अभी टेंडर खुले नहीं और पहले की एक योजना पर 60 प्रतिशत काम होना पकड़ में आ गया। ऐसे में पूरी प्रणाली ही सवालों के दायरे में आ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें