फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने तीन बच्चियों को जन्म दिया

Thu, 01 Sep 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
नवजात शिशु - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
पोखरी ब्लॉक के कलसिर गांव की एक महिला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्णप्रयाग में एक साथ तीन बेटियों को जन्म दिया है। मां और बच्चियां स्वस्थ हैं। बुधवार को दोपहर बाद कलसिर गांव के संजय सिंह की पत्नी सोनी देवी को प्रसव वेदना के दौरान सीएचसी पोखरी ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे सीएचसी कर्णप्रयाग के लिए रेफर कर दिया। रातभर प्रसव वेदना में रहने के बाद बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे सोनी ने तीन बच्चियों को जन्म दिया है।
विज्ञापन


सीएचसी कर्णप्रयाग की महिला चिकित्सक डा. उमा शर्मा का कहना है कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। शीघ्र ही महिला को बच्चों सहित अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। बता दें कि आठ अगस्त वर्ष 2008 में भी सीएचसी कर्णप्रयाग में एक महिला ने तीन बच्चियों को जन्म दिया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें