फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पौणा नृत्य के साथ साप्ताहिक बंड मेला का हुआ आगाज

Sat, 20 Dec 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने किया मेले का उद्घाटन, 22 स्टॉलों का किया निरीक्षण





पीपलकोटी। 24वें बंड विकास औद्योगिक, पर्यटन, किसान एवं सांस्कृतिक मेले का शनिवार को पौणा नृत्य के साथ शुभारंभ हुआ। बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने विधिवत रूप से मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने मेला स्थल पर विभिन्न विभागों व स्वयंसेवी संस्थाओं के 22 स्टॉलों का निरीक्षण किया। इससे पूर्व मार्च पास्ट और पौणा नृत्य मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।



सेमलडाला मैदान में पूर्वाह्न 11 बजे से मार्चपास्ट शुरू हुआ जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। साथ ही महिला मंगल दल नौरख, अगथला, सल्ला रैतोली, मायापुर, लुहां, बाटुला, बिरही, कौड़िया, दिगोली, किरुली और कम्यार की महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण, नंदा देवी, नशामुक्ति अभियान की झांकी निकाली। बंड विकास संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी ने बंड विकास संगठन के झंडे को फहराया।
विज्ञापन


बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से बंड मेला जनपद में सांस्कृतिक और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने मेला संचालन के लिए विधायक निधि से चार लाख रुपये और बंड भूमियाल मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 20 लाख रुपये जिला योजना से स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया। मेले में जवाहर नवोदय विद्यालय, पीएमश्री राइंका गडोरा, शिशु विद्या मंदिर, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नंदानगर के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष आरती नवानी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र डिमरी, बंड विकास संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र नेगी, संरक्षक अतुल शाह, अयोध्या हटवाल, शंभू प्रसाद सती, दीपक पंत, सुनील कोठियाल, गौरव फरस्वाण, सुदर्शन शाह, ऊषा रावत, विजय मलासी, गोविंद सजवाण आदि मौजूद रहे। संचालन हरीश पुरोहित ने किया।
विज्ञापन




इंसेट-

रविवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम-

- स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेबी शो प्रतियोगिता का आयोजन।

- मां नंदा महिला रामलीला मांगल योग समिति की सांस्कृतिक कार्यक्रम।

- पिंडर वैली बधाणी संस्था की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

- लोक गायक मुकेश हटवाल और गायिका अर्चना सती की सांस्कृतिक संध्या।

इंसेट-

23 से होगी राज्य आमंत्रण वॉलीबाल प्रतियोगिता

- खेल विभाग की ओर से बंड विकास औद्योगिक, पर्यटन किसान एवं सांस्कृतिक मेले में राज्य आमंत्रण वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 23 दिसंबर से प्रतियोगिता शुरू होगी। प्रतियोगिता के लिए चमोली की टीम के लिए रविवार 21 दिसंबर को गोपेश्वर खेल मैदान में ट्रायल किया जाएगा। खेल अधिकारी मोहित सिंह ने बताया कि ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को मूल निवास, आधार कार्ड व पासपोर्ट साइज की फोटो लाना अनिवार्य होगा। खेल मैदान गोपेश्वर में सुबह 10 बजे से ट्रायल लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें