फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बीआरओ ने हाईवे पर लगाए क्रश बैरियर

Sat, 20 Dec 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



अमर उजाला में तीन दिसंबर के अंक में प्रकाशित की थी खबर



संवाद न्यूज एजेंसी



ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ हाईवे पर ज्योतिर्मठ के पास हाईवे पर बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) के द्वारा क्रैश बैरियर लगा दिए गए हैं। इससे हाईवे पर आवाजाही पहले से सुरक्षित हो गयी है। ज्योतिर्मठ से एक किमी पहले कूड़ादान के पास पिछले साल बरसात में बोल्डर गिरने से हाईवे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। बीआरओ की ओर से हाईवे को तो सुधार दिया गया था, लेकिन क्रैश बैरियर नहीं लगाए गए। इससे यहां पर हाईवे पर आवाजाही खतरनाक हो रखी थी। भूस्खलन से पहले ही यहां डेंजर जोन बना हुआ है।
विज्ञापन


ऐसे में छोटी सी चूक बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। अमर उजाला ने तीन दिसंबर के अंक में क्रैश बैरियर को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। इसके बाद बीआरओ ने यहां क्रैश बैरियर लगाने का काम शुरू किया। अब हाईवे के इस पूरे हिस्से में बैरियर लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें