लोक संस्कृति और परंपराओं का संदेश दे रही हैं विस भवन की दीवारें
- विधानसभा प्रबंधन विस भवन की दीवारों को पेंटिग और कलाकृतियों से सजा रहा
-70 से अधिक पेंटिग और कलाकृतियां दिवारों पर लगाई गई
दीपक कुमार
कर्णप्रयाग। प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन के अंदर की दीवारों को सजाया जा रहा है। विधानसभा प्रबंधन की ओर से दीवारों पर लोकसंस्कृति, लोककला, पारंपरिक वाद्य यंत्र, मेले, आभूषण आदि से जुड़ी पेंटिग और कलाकृति लगाई जा रही हैं। खासकर दीवारों पर श्रीनंदा देवी राजजात, एपण, छोलिया और विश्व प्रसिद्व रम्माण के मुखौटे इन दीवारों को और आकर्षक बना रहे हैं।
विधानसभा भवन परिसर के अंदर की दीवारों पर 70 से अधिक पेंटिग और कलाकृतियां लगाई गई हैं। दीवारों पर पहाड़ों की संस्कृति, पारंपरिक मेले, चित्रकला, पारंपरिक पहनावे, आभूषण आदि की झलक दिख रही है। दीवारों में लगी पेंटिग प्रसिद्ध चित्रकार मुकुल बड़ौनी, एपण की ज्योति जोशी और रम्माण के मुखौटे मोहन लाल से खरीदे गए हैं। इससे स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा मिलने के साथ उनकी भी अच्छी आमदनी हो रही है। विधानसभा प्रबंधन के अनुसार आने वाले समय में विधानसभा भवन को और अधिक संवारा जाएगा।
वर्जन के लिए........
विधानसभा अध्यक्ष के दिशा निर्देश में लगातार भवन और परिसर को सजाने और संवारने का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत विधानसभा भवन के अंदर की दीवारों को इन सभी पेंटिंग और कलाकृतियों से सजाया गया है। जो की काफी खूबसूरत लग रही है। साथ ही एक संदेश भी लोगों को दे रही है। वहीं परिसर को भी सजाने का काम किया जा रहा है
....शेखर पंत, प्रभारी भराड़ीसैंण विधानसभा गैरसैंण।